शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

राम करे ऐसा हो जाए

राम करे ऐसा हो जाए


राम करे ऐसा हो जाए।

कष्ट, व्याधि, दुःख सब मिटि जाए।।

दुःखी नहीं कोई जग में रहे अब।

सब कोई हर्षित, सुखमय हो सब।।

जो दुःख का होना हो जरूरी।

प्रभु तेरे चरणों से मिट जाए दूरी।।

तेरे चरणों की शरण में रहकर।

सुख दुःख जानूँगा मैं सम कर।।

इतनी कृपा बनाए रखना।

दोष बिसारि शरण में रखना।।

तेरी कृपा की आस है शेष।

कुटुंब सहित तेरे शरण शुभेश।।

🙏🙏🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें